फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के घर से 3.60 लाख रुपये की चोरी

Sun, 15 Nov 2015 10:59 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर थाना क्षेत्र के आंटा परसपुर में शनिवार देर रात एक टेंट व्यवसायी के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने 60 हजार रुपये और तीन लाख के जेवरात पार कर दिए। इस मामले में टेंट व्यवसायी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ परसपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के आंटा परसपुर के रहने वाले शिवदयाल तिवारी ने बताया कि वह आंटा बाजार में टेंट की दुकान चलाते हैं।

शिवदयाल के मुताबिक शनिवार की शाम खाना खाने के बाद वह परिवारीजनों के साथ सो गए। तभी देर रात घर की पिछली दीवार के सहारे चोर छत के रास्ते अंदर घुस आए और कमरे में रखे चार संदूक व दो अटैची उठा ले गए, जिसमें 60 हजार रुपये व सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमकी, टप्स, अंगूठी, पायल व बिछुआ रखे थे।

शिवदयाल तिवारी ने चोरी गए जेवरात की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई है। शिवदयाल के मुताबिक रविवार सुबह जब वह सोकर उठे तो उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


तलाश के बाद घर से दो सौ मीटर की दूरी पर संदूक व अटैची टूटी पड़ी मिली। इस मामले में शिवदयाल ने परसपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें