तरबगंज (गोंडा)। खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर दी गई 29 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत देवीपाटन रेंज के डीआईजी से की। डीआईजी के निर्देश पर तरबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तहसील क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द मजहन पुरवा निवासी अजय कुमार तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि संजय कुमार निवासी शोभापुर ने वर्ष 2023 में अपने गाटे की जमीन का सौदा 24 लाख रुपये में तय किया था। इस दौरान अग्रिम के तौर पर उसे 5.80 लाख रुपये नकद देने के साथ बाकी 18.20 लाख रुपये की राशि आठ बार में चेक से चुकाई गई। पूरा पैसा देने के बाद भी आरोपी रजिस्ट्री के लिए अतिरिक्त पैसा मांगने लगा।
इसके बाद रजिस्ट्री जल्दी कराने के लिए आरोपी को चेक से 5.50 लाख रुपये का और भुगतान भी कर दिया गया। इसके बाद भी खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई। उल्टा पैसा वापस मांगने पर चुप रहने के लिए धमकाया गया। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।