फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 22 करोड़ टैक्स बकाया, 300 वाहन मालिकों को आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में व्यावसायिक वाहनों पर बढ़ती टैक्स बकायेदारी को लेकर संभागीय परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले के 4047 वाहनों पर करीब 22 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। बकाया वसूली के लिए विभाग ने 300 वाहन स्वामियों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी कर संबंधित तहसीलों को भेज दिया है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार टैक्स बकायेदारों में बस, मिनी बस, ट्रक, मिनी ट्रक, मैजिक सहित अन्य व्यावसायिक वाहन शामिल हैं। वसूली अभियान के तहत पहले सभी वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर बकाया टैक्स जमा करने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में भुगतान न करने पर अब राजस्व वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिवहन विभाग के अनुसार जिले में 150 ऐसे बड़े बकायेदार भी चिह्नित किए गए हैं, जिन पर एक-एक लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है। एआरटीओ (प्रशासन) आरसी भारतीय ने बताया कि वाहन टैक्स की बकाया राशि वसूलने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नोटिस देने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वाले 300 वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी कर संबंधित तहसीलों को भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें