फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील से बाहर तैनाती पर भड़के बिजली संविदा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पावर कॉर्पोरेशन में संविदा व निविदा कर्मियों को उनके गृह तहसील से बाहर तैनाती के फरमान से हंगामा खड़ा हो गया है। गुरुवार को तहसील से बाहर तैनाती के फैसले के विरोध में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड़ संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता के दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कामकाज ठप कर कई घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मानदेय के कर्मियों को विभाग बेवजह परेशान कर रहा है। इतने कम मानदेय पर आखिर दूर भेजकर विभाग क्या साबित करना चाह रहा है। संविदा कर्मी बोले कि नियमित कर्मचारियों से तो विभाग काम हीं नही ले पा रहा है। वे लोग काम भी कर रहे हैं और उनका उत्पीड़न भी हो रहा है। तहसील से बाहर भेजने के फैसले को तत्काल वापस लिया जाएगा।

पावर कॉर्पोरेशन में 400 संविदा और निविदा कर्मचारी हैं, जिन्हें 6700 से 8200 रुपये मासिक मानदेय पर नियुक्त किया गया है। अभी तक संविदा कर्मी अपने घरों से थोड़ी दूर पर नियुक्त थे तो मानदेय पर काम चल जाता था। अब तहसील से बाहर करने के फैसले से कर्मियों को ड्यूटी पर आने-जाने का खर्च भी उठाना पड़ेगा। इससे भी कर्मियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


कर्मचारी संघ के प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर नगर मजिस्ट्रेट सुभाष चंद्र प्रजापति पहुंचे और कर्मियों को समझा कर शांत कराया। कर्मियों की ओर से ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। प्रदर्शन में संघ के मध्यांचल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, विशाल, भूपेश गुप्ता, सुनील पांडे, अनिल सिंह, सुशील मिश्रा, रामनाथ, विनोद, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें