फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 150 स्कूली वाहन अनफिट, देना होगा शपथ पत्र

Sun, 18 May 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में 150 स्कूली वाहन बिना फिटनेस के संचालित हो रहे हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद वाहन संचालकों ने फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं बनवाया है। अब परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए संचालकों से शपथ पत्र लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि जिले में कुल 684 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से 150 ने अब तक फिटनेस जांच नहीं कराई है। इसके बावजूद ये वाहन बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में लगे हुए हैं। फिटनेस प्रक्रिया को सख्ती से लागू कराने के लिए थानावार आठ लिपिकों की ड्यूटी लगाई गई है। ये लिपिक संबंधित थाना क्षेत्र के स्कूल संचालकों से संपर्क कर उन्हें फिटनेस जांच कराने के लिए प्रेरित करेंगे और निर्धारित समयसीमा के भीतर फिटनेस सुनिश्चित करने संबंधी शपथ पत्र भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें