फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रैक दोहरीकरण के चलते 15 ट्रेनें निरस्त

Sun, 10 Sep 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बगहा से वाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक के दोहरीकरण के चलते 15 सितंबर तक 15 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके अतिरिक्त छह से अधिक ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जिसमें गोंडा से गुजरने वाली पांच ट्रेनें शामिल हैं। जबकि तीन ट्रेन बदले हुए रूट से यहां आएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन गोरखपुर से नरकटियागंज के बीच स्थित बगहा से वाल्मीकनगर रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रैक का दोहरीकरण करा रहा है। इसके चलते 15 ट्रेनों को 15 सितंबर तक के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। अमृतसर से दरभंगा एक्सप्रेस 12 से 15 सितंबर, सहरसा से आनंद विहार एक्सप्रेस 13 सितंबर, गुवाहाटी से जम्मू तवी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 13 सितंबर और जम्मू तवी से गुवाहाटी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 15 सितंबर, दरभंगा से अजमेर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 13 से 15 सितंबर तक के लिए निरस्त रहेगी। जबकि बांद्रा, बापूधाम व रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन नरकटियागंज के बजाय सीवान से होकर गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह जानकारी लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें