गोंडा के टामसन इंटर कालेज में रिमोट दबाकर मेडिकल कालेज सहित 144 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्या?
- फोटो : GONDA
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज टामसन में जनपद की 1132.35 करोड़ रुपए लागत की 144 परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 938.78 करोड रुपये की लागत से 97 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 193.57 करोड़ रुपए की लागत से 47 परियोजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम हुआ।
इन परियोजनाओं में सबसे खास 282 करोड़ की लागत से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा देवी बख्श सिंह के नाम से बनने वाला राजकीय मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीपाटन मंडल में तीन मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं, जिसमें जनपद बहराइच में 10वीं शताब्दी के महान योद्धा महाराजा सुहेलदेव के नाम से बनवाया गया मेडिकल कॉलेज कार्य कर रहा है।
कहा कि गोंडा के इस मेडिकल कॉलेज में आगामी वर्ष- 2022- 2023 से प्रवेश शुरू हो जायेगा, इस संकल्प के साथ शिलान्यास किया गया है। जनसमुदाय को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी लगभग नियंत्रण में है जिसे आगामी दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनेगा लेकिन सावधानी बरतें।