फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में 14 ई-टिकट बरामद, एक बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आरपीएफ की टीम ने वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक जनसुविधा केंद्र पर छापे मारे। इसमें केंद्र पर अवैैध रूप से तैयार किए गए 14 ई-टिकट व 45 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पकड़े गए युवक को सुरक्षा बल ने जेल रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जीआरपी निरीक्षक जयंत कुमार, उप निरीक्षक भीम सिंह, हेड कांस्टेबल श्रीराम, कांस्टेबल सुभाष चंद, कांस्टेबल सुग्रीव आरपीएफ निरीक्षक प्रवीण कुमार के साथ गोंडा-फैजाबाद रोड स्थित जमीदार पुरवा थाना वजीरगंज के यहां जीएसटी सुविधा सेंटर (ग्राहक सेवा केंद्र) की चेकिंग की। इस दौरान 14 ई-टिकट बरामद किया गया।
जिसमें 6 टिकट कीमत 4846 रुपये जिस पर यात्रा नहीं की गई थी। उक्त टिकटों को बनाने वाले रामप्रताप मौर्य निवासी मौर्य नगर भगोहर थाना वजीरगंज को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक की बोर्ड, एक माउस, एक मोबाइल, रजिस्टर, नगद 45250 रुपये बरामद कर रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत रेसुब पोस्ट गोंडा के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें