फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बेटी की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बेटी की मौत, मां घायल
विज्ञापन


गोंडा। थाना क्षेत्र के पावर हाउस तिराहे के पास सोमवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार बेटी की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंचे डायल 100 के पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों के सहयोग से नजदीक के अस्पताल भिजवाया।

धानेपुर थाना क्षेत्र के नौसी के रहने वाले सलामत उल्ला का बेटा इनायत उल्ला अपनी मां अकीलमुननिशा व अपनी 10 वर्षीया बहन को बाइक पर बिठाकर किसी काम से कस्बा धानेपुर आया हुआ था।
विज्ञापन


शाम को लौटते समय पावर हाउस - रुद्र गढ़ नौसी मार्ग पर तिराहे से थोड़ा आगे पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे में बाइक पर सवार इनायत उल्ला की 10 वर्षीया बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इनकी मां अकीलमुननिशा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


इस बात की सूचना किसी ने डायल 100 को दी इस पर पहुंची पीआरवी बाइक के पुलिस कर्मियों ने सीएचसी मुजेहना में उपचार के लिए भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए रेफर कर दिया। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें