फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दो मंजिला पक्का मकान ढहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से दो मंजिला पक्का मकान ढहा
विज्ञापन


गोंडा। कई दिनों से रुक-रुक कर हो बारिश के कारण दुकानों मकानों में धानेपुर थाना क्षेत्र के जिगिरिया गांव में शुक्रवार की शाम को अचानक भरभराकर एक दो मंजिला इमारत ढह गई।

हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व राजस्व कर्मियों ने गांव का दौरा कर हालत व नुकसान का जायजा लिया।

पिछले कई दिनों से रुक कर हो रही हल्की से भारी बारिश के कारण दुकानों मकानों में शीलन आ गयी है, जबकि जहां कच्चे मकानों को हिलाकर रख दिया है। पक्का मकान भी पूरी तरह से अछूते नहीं रह गये हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को मुजेहना ब्लाक व धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ख्वाजाजोत के मजरा जिगिरिया के रहने वाले राकेश तिवारी का दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। शुक्र रहा कि घटना के समय कोई भी परिवार घर में नहीं था अन्यथा बड़ी जनहानि की घटना हो सकती थी।

घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान जगदीश दत्त पाण्डेय, पंचायत सचिव अमरजीत ने जायजा लिया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उधर राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ तिवारी ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया है। कानूनगो ने बताया कि रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन


राकेश ने बताया कि घर में रखा खाने पीने पहनने व अन्य घर का सारा सामान मलबे में दब गया है। राकेश ने रहने के लिए गांव के बाहर बने एक व्यक्ति से किराये पर मकान लेकर परिवार को शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें