फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर साल तैयार हो रहे 1200 लोको पायलट

Wed, 10 Jun 2015 11:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिकीरण के दौर ने केवल लोगों के सोचने समझने का तरीका ही नहीं बदला बल्कि किसी खास कला को सीखने का तरीका भी बदल दिया। 10 साल पहले तक जहां रेलवे के लोको पायलटों को इंजन पर बैठाकर उन्हें ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग दी जाती थी, वहीं अब यही काम 9 करोड़ रुपये की लागत से मंगाई गई एक मशीन कर रही है। जिसके जरिए हर साल गोंडा रेलवे से हजार से 12 सौ लोको पायलट ट्रेन संचालन का हुनर सीख अलग-अलग राज्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

फ्रांस की कंपनी मेसर्स कोरीसटीस के साथ हुए करार के बाद भारत के 12 रेलवे स्टेशनों पर 12 सिमुलेटर भारतीय हिस्सेदारी के तहत लगाए गए थे। जिसमें डीजल लोको का एक सिमुलेटर वर्ष 2005 में गोंडा  डीजलशेड में स्थापित किया गया था। जिससे 10 वर्षों में 12 हजार लोको पायलट ट्रेन संचालन की ट्रेनिंग लेकर विभिन्न राज्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें