फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 12269 अभ्यर्थी देंगे टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 12269 अभ्यर्थी देंगे टीईटी

गोंडा। परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बनने का ख्वाब पाले करीब 12269 अभ्यर्थी इस बार शिक्षक पात्रता परीक्षा देंगे। 15 अक्तूबर को होने जा रही इस परीक्षा के लिए नगर क्षेत्र के 11 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा प्रक्रिया की सुचिता व पारदर्शिता बनाए रखने व नकल विहीन कराने के लिए पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षा नियामक की तरफ से केंद्रों की सूची जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद अब बिना पात्रता परीक्षा पास किए परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा सकती। इसलिए शिक्षक बनने के लिए इस बार बड़ी संख्या में युवाओं ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

15 अक्तूबर को होने वाली इस पात्रता परीक्षा में इस बार जिले के 12269 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 6269 अभ्यर्थी व जूनियर स्तर की परीक्षा के लिए छह हजार अभ्यर्थी शामिल हैं।

शिक्षक पात्रता परीक्षा की सुचिता व पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए शासन इस बार पूरी तरह से सख्त है। इसलिए इस बार परीक्षा केंद्र भी परीक्षा नियामक की ओर से ही नामित किए गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए इस बार सीसीटीवी कैमरे से लैस स्कूल व कालेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले के फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कालेज,राजकीय बालिका इंटर कालेज, जिगर मेमोरियल इंटर कालेज, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज रेलवे कालोनी, लाल बहादुर शाष्त्री महाविद्यालय, महर्षि विद्या मंदिर,रघुकुल विद्यापीठ, रवि चिल्ड्रेन एकाडमी, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज, सरयू कन्या पाठशाला इंटर कालेज व सेंट जेवियर्स स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

इस बार शिक्षक पात्रता परीक्षा सीसीटवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा को शंातिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 11 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।

दोनों पालियों की परीक्षा में अलग अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक,डायट प्राचार्य जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सचल दल भी नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैनात रहेंगे।

टीईटी परीक्षा में इस बार जिले के करीब 25 सौ शिक्षामित्रों की पात्रता भी कसौटी पर होगी। सहायक अध्यापक पद से समायोजन निरस्त होने के बाद इन शिक्षामित्रों के सामने शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने की चुनौती है क्योंकि टीईटी पास करने के बाद ही इनके शिक्षक बनने का रास्ता साफ हो सकेगा। इस बार बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन भी किया है।

गोंडा। शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्रपत्र परीक्षा के पहले कोषागार में जमा रहेगा। परीक्षा के कुछ समय पहले पूरी सुरक्षा के साथ मजिस्ट्रेट की निगरानी में इन प्रश्रपत्रों को परीक्षा केंद्रो तक पहुंचाया जायेगा। परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाएं भी कोषागार में मजिस्ट्रेट की निगरानी में रखी जाएंगी।
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है वहां के प्रधानाचार्यों को व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया जा चुका है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
राम खेलावन वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें