फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन के तीन एई बने एक्सईएन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ की तैनाती तक करते रहेंगे मूल पद पर काम
विज्ञापन

गोंडा। पावर कारपोरेशन के जिले में कार्यरत तीन एई (सहायक अभियंता) का प्रमोशन एक्सईएन पद पर हो गया है। एक्सईएन पद पर तीन एई के प्रमोट होने से एसडीओ के तीन पद जिले में खाली हो गए हैं। हालांकि एई से एक्सईएन बने किसी भी एसडीओ को अभी तक रिलीव नहीं किया गया है।

इसलिए जब तक एई के पद पर किसी की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक एक्सईएन बने तीनों एई अपने मूल पद एसडीओ पर पूर्व की भांति काम करते रहेंगे। एई से एक्सईएन बनने वाले तीन एसडीओ में संदीप तिवारी, एसके साहू व वर्कशॉप डिवीजन के एई सत्येन्द्र चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन


जिन्हें मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में बतौर एक्सईएन पोस्ट किया गया है। जहां एक्सईएन बने तीनो एई ने अपनी-अपनी जॉइनिंग दे दी है। लेकिन जब तक जिले में तीनों एई के जाने से खाली हुई एसडीओ की कुर्सी पर किसी की तैनाती नहीं हो जाती, एक्सईएन बने तीनों एई अपने मूल पद पर पहले की तरह काम करते रहेंगे।

प्रभारी मुख्य अभियंता/अधीक्षण अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कार्यरत तीन एसडीओ का प्रमोशन एक्सईएन के लिए हो चुका है। लेकिन जब तक एसडीओ की पोस्ट पर किसी नए एई की तैनाती नहीं होती है, तीनों एई पहले की तरह अपना काम करते रहेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में वर्ष 2007 से कार्यरत कई अवर अभियंताओं का भी जल्द ही एई पद पर प्रमोशन होने वाला है। जिन्हें बतौर एसडीओ खाली हुए एई के पद पर तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें