फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सामूहिक विवाह पर खर्च हुए 11.20 करोड़

Tue, 14 Apr 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खरमास समाप्त होते ही अब जल्द ही शादियों की शहनाइयां गूंजने लगेंगी। हालांकि, निर्धन कन्याओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह के लिए अभी नए लक्ष्यों के आवंटित होने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 (एक अप्रैल से 31 मार्च) के दौरान जिले में कुल 1,134 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। इस योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों के बैंक खातों में नई पारी की शुरुआत के लिए धनराशि भेजी गई और करोड़ों रुपये के उपहार भी भेंट किए गए।
अधिकारियों के अनुसार, योजना में पारदर्शिता लाने और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए इस बार कड़े बदलाव किए गए थे। मंडप में बैठने से पहले दूल्हा और दुल्हन की बायोमीट्रिक जांच अनिवार्य की गई। कुल 4,569 जोड़ों ने आवेदन किया था, लेकिन कड़ी जांच के बाद केवल 1,398 आवेदन ही पात्र पाए गए। जिले की चारों तहसीलों को मिलाकर 1,134 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए वधुओं के खातों में 6.80 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई। जोड़ों को 2.71 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के उपहार दिए गए। सामूहिक विवाह के आयोजन पर कुल मिलाकर 11.20 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हुआ।

1.68 करोड़ रुपये आयोजन पर हुआ खर्च
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वर-वधुओं की सुविधा के लिए जिले की चारों तहसीलों गोंडा सदर, मनकापुर, करनैलगंज और तरबगंज में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन समारोहों में स्थानीय सुविधा के अनुसार बड़ी संख्या में जोड़ों ने हिस्सा लिया और विवाह बंधन में बंधे। इन कार्यक्रमों के भव्य आयोजन पर कुल 1.68 करोड़ रुपये व्यय किए गए।

निर्धन परिवारों के लिए वरदान है योजना
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी का कहना है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निर्धन कन्याओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के वर-वधू शामिल हो रहे हैं, जिनका विवाह उनके अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया जा रहा है। इससे गरीब परिवारों की बेटियों की शादी को लेकर चिंता दूर हुई है और समाज में बेटियों के प्रति नजरिया भी सकारात्मक रूप से बदला है।

लक्ष्य मिलने पर कराया जाएगा विवाह
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को शामिल किया गया है। वधुओं के बैंक खातों में निर्धारित धनराशि भेजने के साथ ही उन्हें उपहार भी भेंट किए गए हैं। नए वित्तीय वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित होते ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

सत्य प्रकाश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें