फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शादी का झांसा देकर चार साल तक बनाया संबंध, फिर मुकरा

Tue, 14 Apr 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शादी का झांसा देकर युवती से चार वर्षों तक संबंध रखने के बाद अब मुकर जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि चार वर्ष पहले वह अपनी बहन के घर गोंडा जिले के नवाबगंज थाने के एक गांव आई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव के एक युवक से हुई। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान युवक ने शादी का वादा किया और इसी भरोसे में संबंध बनाए रखे। लेकिन जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। विरोध करने पर युवक ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता का कहना है कि 4 अप्रैल से आरोपी ने बातचीत भी बंद कर दी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि इससे पहले भी युवती ने तहरीर दी थी, जिस पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। अब दोबारा तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें