मिट्टी की दीवार ढही, बालक की मौत
गोंडा। तेज बारिश के कारण सरैयां गांव के मजरे पंडित पुुरवा में मिट्टी का दीवार ढहने से एक 7 वर्षीय बालक मलबे में दबकर मौत हो गई।
सरैयां गांव के मजरे पंडित पुरवा में गुरुवार की देर शाम तेज बारिश के कारण लल्लन का 7 वर्षीय पुत्र शिवा अपने छप्पर के मकान में बरसात से बचने के लिये घुसा ही था। तभी मिट्टी की कच्ची दीवार अचानक ढह गई।
जिससे वह मलबे के नीचे दब गया। लोगों ने जब तक मलबा हटाकर उसे निकालने का प्रयास किया। तब तक उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से घर में कोहराम मच गया। बालक के परिवार वालों रो-रोकर हाल बेहाल है। शिवम दो भाई तथा एक बहन में सब से छोटा था।
शिवम उर्फ शिवा का एक भाई मोहित (9) तथा बहन प्रिन्सी (13) है। राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार शिवदयाल तिवारी, कानूनगो शिवराम सिंह, लेखपाल शिवभगवान सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल कृष्ण कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी परिवार से ली।
उन्होंने दैवीय आपदा सहायता के लिए तहसील को रिपोर्ट भेजी है। थानाध्यक्ष परसपुर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।