फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए मामले में कमी आ रही है। सोमवार को सिर्फ 11 नए लोगों की कोरोना जांच रिर्पोट पॉजिटिव पाई गई। वहीं 10 लोगों का होम आइसोलेशन ओवर हो गया। इसके साथ ही जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 135 बची। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ रही है। नए संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। सोमवार को 2900 लोगों की आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 11 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए। संक्रमण की तीसरी लहर में कुल 2095 लोग कोरोना की चपेट में आए।
इनमें से 1960 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कोरोना के सक्रिय संक्रमितों की संख्या 135 बची है। इनमें से 14 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है तथा 119 लोग होम आइसोलेशन में चिकित्सीय निगरानी में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें