फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा कोरोना का दायरा, करनैलगंज 103 एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ रहा कोरोना का दायरा, करनैलगंज में 103 एक्टिव केस
विज्ञापन

करनैलगंज (गोंडा)। कोरोना लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। करनैलगंज नगर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना का कहर तेज हो गया है। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी व एक शिक्षक पूर्व एबीआरसी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीआरसी को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। अब तक करनैलगंज में 103 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
इसके अलावा अब सकरौरा ग्रामीण के बाद ग्राम लालेमऊ के मजरा रौतन पुरवा में कोरोना ने पैर फैलाना शुरू कर दिया है। यहां 9 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। करनैलगंज नगर के मोहल्ला गांधी नगर में लगातार पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला जारी है। अब नगर के सकरौरा में भी केस निकलने शुरू हो गए हैं। जिससे लोगों में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन

हाल यह है कि जिस अस्पताल में सामान्य इलाज के लिए जा रहे वहां कोरोना के संदिग्धों को देखकर उन्हें बैरंग वापस होना पड़ रहा है। अस्पताल में संदिग्ध लोगों को बुलाकर उनका कोरोना टेस्ट किया जाता है। उसी अस्पताल में कोरोना के पॉजिटिव पाए जाते हैं और वहीं सामान्य मरीजों का इलाज भी होता है। जिससे लोग अस्पताल में जाने से परहेज कर रहे हैं।
पुलिस कोतवाली करनैलगंज, गांधीनगर, गाड़ी बाजार, सकरौरा, ठठराही बाजार, सरफराजगंज आदि मोहल्ले में कोरोना के पॉजिटिव केस हैं। इसके अलावा ग्राम लालेमऊ में भी तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। उधर बीआरसी में स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उसके बाद उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान आए लोगों ने अपना जब परीक्षण कराया तो एक शिक्षक पूर्व एबीआरसी भी पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छह लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद विद्यालय बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें