फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के फतेहपुर में भी गड़ा है खजाना?

Mon, 14 Oct 2013 10:21 AM IST
अमर उजाला, भगवंतनगर (उन्नाव)
विज्ञापन
विज्ञापन
संत शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम जी ने बताया कि फतेहपुर जिले के आदमपुर में गंगा नदी के किनारे भी स्वर्ण भंडार दबा है। नौ अक्तूबर को फतेहपुर के डीएम को उन्होंने इस बावत पत्र भी दे दिया है।
विज्ञापन


वहीं, राव राम बक्स सिंह के किले पर पुरातत्व विभाग की टीम ने तंबू गाड़ दिया है। पुरातत्व विभाग की टीम के निर्देशन में ही रविवार को किले में उग आए बबूल के पेड़ों की सफाई भी शुरू हो गई। किला परिसर की सुरक्षा के लिए दो सिपाहियों की तैनाती कर दी गई है। खुदाई 18 अक्तूबर से ही शुरू होगी।

संत शोभन सरकार की पहल के बाद डौडिया खेड़ा के राव राम बक्स सिंह के किले की खुदाई का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो चुका है। रविवार को पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची। टीम ने अपने वाहन से टेंट उतारा और किला परिसर में पहुंचवाया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम के सदस्यों ने निशान के लिए रखे गए पत्थरों को देखा और आपस में कुछ विचार-विमर्श किया। टीम के सदस्यों ने ग्राम प्रधान से मजदूरों की फोटो और मतदाता पहचान पत्र की फोटोकॉपी मांगी है। उन्होंने कहा कि जो भी मजदूर काम करेंगे उनकी पूरी डिटेल पुरातत्व विभाग को चाहिए।

इधर किले की खुदाई जल्द से जल्द कराने के लिए लोकसभा उन्नाव से बसपा के प्रत्याशी ब्रजेश पाठक ने भी मांग उठाई है। उन्होंने पीएम को पत्र लिखकर तत्काल खुदाई कराने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें