फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की शिकायत करने गए युवकों की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के सिधरा गांव स्थित एक फैक्ट्री के मैनेजर के पास प्रदूषण की शिकायत करने गए दो युवकों को कुछ दबंगों ने बीच रास्ते में मारपीट कर जख्मी कर दिया। सूचना मिलते ही युवकों के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर ही जाम लगा दिया। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। तब जाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

गैबीपुर के लोगों ने बताया कि अंडा फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है, जिसकी शिकायत फैक्ट्री मैनेजर से करने गांव के ही दो युवक फैक्ट्री जा रहे थे। कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि मारपीट में अनमोल और अरुण घायल हैं। कार्रवाई का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत कराया गया। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें