फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर कोतवाली के पोस्ताघाट में शनिवार की शाम मित्र की दादी के दाहसंस्कार में शामिल होने के बाद नहा रहा युवक गंगा में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक पुलिस टीम जाल डलवाकर और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अजय राय (20) अपने मित्र की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट आया था। वहां अंतिम संस्कार के बाद सबके साथ पोस्ताघाट पर नहाने गया। घाट पर नहाते समय वह गंगा की तेज धारा में बहने लगा। वहां मौजूद लोगों के चिल्लाने पर जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते वह पानी में समा चुका था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जाल डलवाकर युवक की तलाश करने में जुटी रही। काफी प्रयास के बाद भी देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। इस संबंध में कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही थी। अंधेरा होने से तलाश करने का कार्य रोकना पड़ा। अब दूसरे दिन युवक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें