कासिमाबाद। स्थानीय कस्बे में बुधवार की दोपहर कपड़े की दुकान पर काम कर रहा युवक हाइटेंशन तार की चपेट में गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गंगौली गांव निवासी वसीक अहमद (27) दुकान के बाहर साइन बोर्ड को हटाते समय हाइटेंशन तार की जद में आने से बिजली दौड़ गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
आनन-फानन में आस पास के लोगों की मदद से झुलसे हुए युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वसीक की मौत की खबर से गांव सहित परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दुकान पर रहकर किसी तरह से अपना परिवार चलाता था। गांव के लोगों का कहना है कि वह बहुत ही मिलनसार स्वभाव का था।