वारदात के समय साथ में सो रहे अशोक की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगा। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए भदौरा सीएचसी लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सीओ विधिभूषण मौर्य ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या के पीछे प्रथम दृष्टया मामला आशनाई का लग रहा है।
आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात की गई है। मृतक के पिता ने पड़ोस के ही दो सगे भाइयों दीपक चौधरी व राजेश चौधरी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्रामीणों के अनुसार करीब आठ माह पूर्व भी यह दोनों भाई विक्की के पेट में कोल्ड ड्रिंक की बोतल से वारकर घायल कर दिए थे। उस समय भी इनके खिलाफ गहमर थाने में तहरीर दी गई थी और यह गिरफ्तार भी हुए थे। विक्की की दो सगी बहनों सीपू और पूनम की बरात 10 जून को आने वाली थी।
विक्की सहित पूरा परिवार इस शादी के कार्यक्रम में व्यस्त था। मंगलवार को दोनों बहनों की हल्दी रस्म होने वाली थी कि इससे पूर्व ही उनके भाई की हत्या हो गई। भाई की मौत के बाद दोनों बहनें बदहवास हो गई हैं। वही विक्की की मां व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।