फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। नगर कोतवाली क्षेत्र के अतरौली सीमेंट गोदाम के पीछे सोमवार को एक 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक के किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे खेतों में किसान काम कर रहे थे। कुछ देर बाद स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरी। ट्रेन के जाने के बाद ट्रैक पर एक युवक का शव दिखाई पड़ा। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी प्रयास के बाद भी जब युवक की शिनाख्त नहीं हुई तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मृतक हल्का गुलाबी रंग की टीशर्ट औए मटमैला लोअर पहने था। शिनाख्त के लिए पुलिस अब सोशल मीडिया का सहारा ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें