फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक के धक्के से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के देवकठिया गांव के सामने फोरलेन पर एक सप्ताह पूर्व मैजिक की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के गोड़ा देहाती निवासी प्रदीप पासवान (22) बीते 13 दिसंबर की शाम बाइक से कहीं जा रहा था। देवकठिया गांव के सामने फोरलेन पर देर शाम मैजिक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद चालक मैजिक छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था और मैजिक को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी थी। इधर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायल युवक को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर थाने आए और पोस्टमार्टम की गुहार लगाने लगे। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें