फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दरौली स्टेशन के पास शराब के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। पुलिस ने दरौली स्टेशन के पास एक युवक को भारी मात्रा में बीयर और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामसजन नागर ने बताया कि बुधवार रात उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ बरुइन नहर क्षेत्र में संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दरौली स्टेशन के पास एक युवक शराब की खेप लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी में उसके पास से 84 कैन बीयर, 12 बोतल अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग, दो बोतल आइकोनिक व्हाइट, पांच बोतल ऑफिसर च्वाइस तथा एक बैग में रखी 11 बोतल रॉयल स्टैग बरामद हुई। एसओ ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र स्थित देवसैरा निवासी विकास कुमार (25) के रूप में हुई है। बताया कि बरामद शराब को सीमावर्ती इलाके में खपाने की तैयारी थी। थाना जमानिया में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि जमानिया क्षेत्र बिहार सीमा से जुड़ा होने के कारण यहां अवैध शराब की आवाजाही पहले भी सामने आती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें