फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रधानमंत्री पर टिप्पणी का विरोध, महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करतीं राज्यसभा सांसद स
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी और महिला आरक्षण विधेयक के विरोध को लेकर बृहस्पतिवार को सरजू पांडे पार्क में भाजपा महिला प्रतिनिधि मंडल ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने महोबा के सांसद अजेंद्र सिंह के बयान की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ बताया। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं और विश्वास का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में उनके सम्मान पर की गई टिप्पणी पूरे देश का अपमान है। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उनके मुताबिक 33 प्रतिशत आरक्षण का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी की है। अंत में सांसद ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, महिला सम्मान और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें