फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगी नदी में नहाने गया युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। थाना क्षेत्र के बरहपार नसरतपुर गांव स्थित गांगी नदी में बुधवार की शाम स्नान करते समय एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

गांव निवासी सद्दाम (22) आज शाम करीब पांच बजे अपने दोस्तों के साथ गांगी नदी में नहा रहा था। इसी दौरान बनाए गए बंधे में जाकर फंस गया और गहरे पानी में जाने से डूब गया। उसके साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। थानाध्यक्ष अगमदास ने बताया कि युवक की तलाश का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें