फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे छात्र का शव बरामद, दूसरे की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के बवाड़ा घाट पर गंगा में नहाते समय डूबे एक छात्र का शव मंगलवार की देर शाम पटकनिया गांव के सामने मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दूसरे छात्र की तलाश जारी है। इधर परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 20 जुुलाई को सावन के तीसरे सोमवार को बड़ौरा गांव निवासी सुजीत गुप्ता अपने मित्र नोनहरा थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी संदीप गुप्ता और अनुज कुमार के साथ गंगा स्नान के लिए बाइक से गया था। बवाड़ा गांव पहुंचने पर रास्ता खराब देख वह बाइक मुख्य सड़क किनारे खड़ाकर घाट के लिए निकल पड़े। संदीप एवं सुजीत ने अपने तीसरे दोस्त को भी स्नान करने के लिए बोला, लेकिन उसने घर पर ही स्नान कर लेने की बात कही। इस पर दोनों गंगा नदी में स्नान करने लगे, इसी बीच दोनों गहरे पानी में डूब गए। घटना के दूसरे दिन देर शाम छात्र संदीप गुप्ता का शव बरामद होने की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। वह ननिहाल बड़ौरा गांव में ही रहकर बचपन से पढ़ता था। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि दूसरे डूबे छात्र की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें