फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के नौसरा गांव में बुधवार को करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मीटर बनाने आए विद्युत कर्मचारी का सहयोग करते समय हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नैसारा निवासी संतलाल विश्वकर्मा (27) के घर बिजली विभाग से कर्मचारी मीटर बनाने आए थे। वह विद्युत कर्मचारी का सहयोग कर रह थे। जिस समय मीटर बनाने का कार्य चल रहा था, बिजली नही थीं। इसी बीच अचानक बिजली आ गई और संतलाल विश्वकर्मा खुले तार की जद में आ गए। बिजली के तार से चिपक कर संतलाल छटपटाने लगे। यह दृश्य देख बिजली कर्मचारी वहां से भाग निकला। लोग जब तक उन्हें बचाने का प्रयास करते संतलाल गंभीर रूप से झुलस गए थे। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। जहां उसकी मौत हो गई। संतलाल के मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पत्नी वर्षा दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के एक तीन वर्ष की बेटी अंशिता है। मृतक के पिता नंदलाल विश्वकर्मा ने तहरीर देकर बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में आरोप लगाया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें