फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की जद में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव निवासी एक युवक की शुक्रवार की रात करंट लगने से मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के शिवदासपुर गंव निवासी त्रिवेणी राम का पुत्र जितेंद्र राम (24) रोज की तरह शुक्रवार की रात भी घर में सोया था। रात करीब साढ़े दस बजे बिजली आने के बाद बोर्ड में प्लग लगाकर फर्राटा पंखा चलाया। हवा लगने के लिए जैसे ही उसने पंखा घुमाने के लिए उसे छूआ, करंट उतरने से पंखा से चिपकर चिल्लने लगा। आनन-फानन में परिजन उसे प्राइवेट चिकित्सालय में ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक जितेंद्र अपने पिता त्रिवेणी राम और भाई सतेंद्र के साथ पंजाब में काम करता था। करीब 15-20 दिन पूर्व ही अपने गांव आया था। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी दुबे ने बताया कि ऐसी किसी घटना की न तो किसी ने सूचना दी है और न ही तहरीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें