फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के उसिया गांव के पश्चिम तरफ हरिजन बस्ती के पास सोमवार की रात किसी ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के आने तक शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन

गांव के पश्चिम रेलवे लाइन पर एक युवक की शव दिखाई पड़ा। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बिहार प्रांत के मुजफरपुर के रकसारी निवासी राजीव कुमार (26) के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई और शव को मर्चरी सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें