इससे नाराज सोनू रविवार को अपने एक साथी के संग हुरमुजपुर पहुंचा। चाचा उमा चौहान के घर के बाहर सो रहे बृजेश की युवती ने पहचान कराई। इसके बाद सोनू ने बृजेश की बायीं कनपटी पर तमंचा सटा कर उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे सोनू को ग्रामीणों ने बेसो नदी के किनारे घेर लिया।
इस पर उसने फायर कर दिया जिसमें ग्रामीण बालचंद चौहान बाल-बाल बच गए । बाद में ग्रामीणों ने उसे दबोचा और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर जब ग्रामीण नहीं माने तो मौके पर सीओ भुड़कुड़ा और एसडीएम सूरज यादव, एसपी सिटी व एसपी देहात मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। युवती को भी हिरासत में लिया गया।