जब तक राहगीर शोर मचाते और नदी के किनारे खड़े मल्लाह उसे बचाने का प्रयास करते, युवक गंगा की तेज धारा में समा चुका था। पुलिस की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मां कलावती और पत्नी संगीता भी गंगा में कूदने का प्रयास करने लगी, लेकिन लोगों ने रोक लिया। पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। दोनों को समझा-बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया। कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। घटना का कारण साफ नहीं है।