फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लापरवाही की हद! 12 फीट की सड़क पर खोद दिया 8 फीट का गड्ढा, बाइक लेकर गिरा युवक तब जागा विभाग

Wed, 13 Mar 2024 08:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: नगर में जल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने को लेकर खोदाई करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के चीतनाथ के पास एक सप्ताह से सड़क के बीचोंबीच खोदाई करके गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था। मंगलवार को बाइक सवार गड्ढे के किनारे से बचते हुए रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक भी गड्ढे के पास पहुंचा। गड्ढे के पास पहुंचते ही बाइक सवार युवक अचानक असंतुलित हो गया। 
विज्ञापन
सड़क के बीचोंबीच खोदाई करके गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में बाइक सवार युवक मौत के मुंह में जाने से बचा तो नगर में सीवर निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था जल निगम की नींद टूट गई है। आनन-फानन बुधवार को नगर स्थित चीतनाथ के पास खोदे गए गड्ढे की बैरिकेडिंग कर दी गई। लेकिन, सवाल यह है कि लगभग एक सप्ताह से नगर के चीतनाथ के पास गड्ढे की खोदाई करके छोड़ा गया था तो इतने दिनों तक बैरिकेडिंग क्यों नहीं की गई। क्या जलनिगम किसी हादसे या अनहोनी के घटित होने का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन


नगर में जल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने को लेकर खोदाई करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के चीतनाथ के पास एक सप्ताह से सड़क के बीचोंबीच खोदाई करके गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था। मंगलवार को बाइक सवार गड्ढे के किनारे से बचते हुए रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक भी गड्ढे के पास पहुंचा। गड्ढे के पास पहुंचते ही बाइक सवार युवक अचानक असंतुलित हो गया। 

इसके बाद देखते ही देखते कुछ सेकंड के अंदर वह बाइक समेत गड्ढे में जा गिरा। इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो पास में स्थित दुकान के सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। यह वीडियो बुधवार तक पूरे नगर में वायरल हो गया। वीडियो देखने वाले लोग इसके लिए कार्यदायी संस्था जल निगम को कोस रहे थे। लोगों का कहना है कि जिन मार्गों की खोदाई की जा रही उनका रूट डायवर्जन आखिर प्रशासन की ओर से क्यों नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

जिन सड़कों की चल रही है खोदाई, वहां जारी है आवागमन

कार्यदायी संस्था की तरह जिला प्रशासन भी नगर में सीवर खोदाई को लेकर पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है। मार्गों पर खोदाई और आवागमन साथ-साथ होने के कारण हादसे का अंदेशा हमेशा बना रहता है। लोगों का कहना है कि जिन मार्गों की खोदाई चल रही है, वहां पर सख्ती से रूट डायवर्ट के नियम का पालन होना चाहिए। इसकी पूरी जवाबदेही जिला प्रशासन की है।

पेयजल आपूर्ति ठप
नगर के लालदरवाजा मुहल्ले में चल रहे सीवर के निर्माण के कार्य के कारण पेयजल आपूर्ति कई जगहों पर फट गई है। इसके कारण कई घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति की पाइप फटने के कारण कुछ घरों में गंदे पानी की सप्लाई भी हो रही है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क की कुल चौड़ाई 12 फीट तो आठ फीट में खोद दिया गड्ढा
नगर के कई ऐसे सड़क हैं, जिनकी कुल चौड़ाई 12 फीट है और वहां पर आठ फीट में गड्ढा खोद दिया गया है। दोनों साइड बचे दो-दो फीट के रास्ते में बाइक सवार किसी तरह से निकल रहे हैं। इसके कारण बाइक सवारों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय जनता ने बयां किया दर्द

मार्ग की खोदाई होने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। लालदरवाजा त्रिमुहानी पर होलिका दहन होता है। लेकिन, खोदाई होने के कारण समझ में नहीं आ रहा है कि होलिका दहन की सामग्री कहां पर इकट्ठा की जाए। सतेंद्र पांडेय उर्फ चंदन, लालदरवाजा

व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। ग्राहक दुकान पर चढ़ नहीं रहे हैं। पेयजल आपूर्ति की पाइप फटने के कारण घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे काफी परेशानी हो रही है। प्रदीप गुप्ता, लालदरवाजा

मार्ग पर खोदाई कर दिए जाने के कारण दुकानदारी पर असर हो रहा है। आवागमन में काफी परेशानी लोगों को हो रही है। खोदाई का कार्य क्रमवार होना चाहिए। अधिकांश मार्गों की खोदाई एक साथ कर दी गई है। दुलारे, स्थानीय दुकानदार

मार्ग पर खोदाई किए जाने के कारण पेयजल आपूर्ति की पाइप फट गई है। इसके कारण घर में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इस वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर-उधर से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। संजय कुमार गुप्ता, लालदरवाजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें