फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रहस्यमय परिस्थितियों में युवक की मौत, करंट लगने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। बनकटा गांव में शनिवार की रात एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन करंट लगने से युवक की मौत होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। चौकी पर सो रहे युवक की गर्दन टेढ़ी हो गई थी और पैर लटक रहा था।
विज्ञापन

बहरियाबाद थानाक्षेत्र के बनकटा गांव निवासी त्रिभुवन उर्फ डबलू (19) रात में निर्माणाधीन घर की गैलरी में पड़ी चौकी पर पंखा लगाकर सोया था। परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जब उसकी भाभी आरती मौर्या रात के भोजन की थाली लाने गैलरी में पहुंची तो देखा कि युवक का पैर चौकी से नीचे लटक रहा था। गर्दन टेढ़ी हो गई थी। वह चिल्लाने लगी। लोगों ने पहुंचकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आशंका व्यक्त की कि रात में किसी समय वह बिस्तर के पास लगे फैन की चपेट में आ गया होगा अथवा स्विच बोर्ड से पंख का तार निकालते या लगाते समय वह बिजली की चपेट में आ गया होगा। युवक आईटीआई का छात्र था। वह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। बड़े भाई बृजेश की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

वह औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में रहकर मजदूरी करता है। जबकि दूसरे नंबर का भाई योगेश अपने पिता के साथ मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता है। मां ऊषा, छोटी बहन स्वाति और भाभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मां रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें