ब्लाक कांग्रेस की बैठक सोमवार को रामलीला मंच पर हुई। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का कांग्रेस की नीतियां बताएं और इच्छुक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं।
कहा कि यह सदस्यता अभियान 15 दिनों के लिए चलाया जा रहा है। इसमें एक कार्यकर्ता को प्रतिदिन महज 25 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वरिष्ठ नेता हरिओम यादव ने कहा कि एक परिवार नये सदस्य चार के नारे के साथ काम करें। उन्होंने टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रसीद देकर रवाना किया। नगर अध्यक्ष सैयद फैजान ने कहा कि भाजपा, सपा और बसपा को प्रदेश की जनता देख चुकी है और इनसे परेशान हो चुकी है। इस मौके पर हृदय नारायण, अदालत यादव, सेराज सलमानी, रामप्रवेश पांडेय, विजय बिंद मौजूद थे।