फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद कुएं में मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के लंगड़पुर निवासी सोनू कुमार (25) का बुधवार को शव मिला है। वह मजदूरी करते थे और दिन पहले सुबह घर से काम के लिए गये थे तब स लौटे नहीं थे।
विज्ञापन

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका अता-पता नहीं चला रहा था। बुधवार की सुबह गांव के कुछ लोग सिवान की तरफ गए, तो देखा कि कुएं में शव उतराया हुआ है। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसकी पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई। सोनू का शव देखकर उसकी पत्नी नीशा का रो-रोकर बुरा हाल था। सोनू का एक तीन महीने का बेटा है। घटना को लेकर पूरे गांव कोहराम मचा हुआ है। सोनू कुएं तक कैसे पहुंचा। कोतवाल विमलेश मौर्य ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। सोनू कुएं तक कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें