नंदगंज। कुराह गांव में बुधवार की सुबह सिवान स्थित कुआं में लड़की का शव बरामद किया गया। ग्रामप्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रस्सी के सहारे बाहर निकला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शादियाबाद थाना क्षेत्र के तारडीह निवासी सुरेमन बिंद की पुत्री सुखी बिंद उर्फ खुशबू (16) का शव बुधवार की सुबह 10 बजे कुराह गांव के सिवान स्थित कुआं में मिला। गांव के लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। पुलिस ने शव को रस्सी के सहारे कुआं से बाहर निकाला। सुरेमन ने तहरीर दी कि उसकी पुत्री की मानसिक दशा ठीक नहीं थी। वह अक्सर घर से निकल जाती थी और दो- तीन दिन तक इधर-उधर भटकने के बाद घर लौटती थी। वह 26 मार्च शनिवार की भोर में घर से निकली थी। दो तीन दिन बाद वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई लेकिन नहीं मिली। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।