फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय नहर में डूबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली क्षेत्र सिंचाई विभाग कालोनी के पास नहर में नहाते समय सोमवार की देर शाम डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों की ओर से कोई कानून कार्रवाई न करने की बात पर पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर पांच पटखैलिया मुहल्ला निवासी सीताराम बिंद (52) गहमर रजवाहा में सिंचाई विभाग कालोनी के पास नहर की सीढ़ी पर अपने कपड़ा रखकर करीब शाम छह बजे नहर में स्नान करने लगे। इस दौरान वह गहरे पाने चले गए और डूब गए। जब काफी देर तक घर नहीं आये तो परिजन खोजबीन करने में जुट गये। तलाश के दौरान सिंचाई विभाग कालोनी के पास नहर में सीढ़ी के किनारे कपड़ा देखकर परिजन नहर में डूबने की आशंका से परेशान हो गये। देखते ही देखते काफी लोगों की भीड़ जुट गई। आस -पास के लोग नहर को बंद कराकर खोजबीन में जुट गये। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात सिंचाई विभाग कालोनी के सामने नहर में शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कब्जे में ले ली। मुहल्ले वासियों ने बताया कि सीताराम बिंद दिहाड़ी मजदूर कर घर गृहस्थी चलाते थे। इनकी दो पुत्री और दो पुत्र है। परिवार के लोग शव देख धाड़ें मारकर रोने- बिलखने लगे। इस संबंध में कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई न किए जाने की बात कही गई। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें