फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में हादसा: ऑटो और ट्रक की टक्कर में महिला की मौत, चार घायलों की हालत गंभीर 

Sun, 20 Feb 2022 11:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लिया। घायलों को डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में गहमर कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के पास रविवार की शाम चार बजे ऑटो और ट्रक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


पिपरौल भदौरा की चार महिलाएं सुबह नगदीलपुर गांव स्थित खेत में मटर तोड़ने आई थीं। शाम करीब चार बजे सभी महिलाएं काम खत्म करने के बाद ऑटो से पिपरौल गांव घर जा रही थीं। करहिया गांव के पास भदौरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रक ऑटो को करीब 20 मीटर घसीटते हुए एक दुकान के टीन शेड में लेकर जा घुसा। हादसे में चार महिलाओं के साथ ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई।

शोर सुनकर फुटबॉल खेल रहे गांव के युवाओं द्वारा काफी मशक्कत के बाद ऑटो से घायल पिपरौल गांव निवासी ललिमा (19) एवं पूनम (17) पुत्री बब्बन राजभर, निशा (40) पत्नी स्व. चुनमुन, कविता (26) पत्नी शिवसागर एवं आटो चालकधनजी (20) को बाहर निकाला एवं एंबुलेंस से भदौरा सीएससी ले भेजा।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लिया। इधर जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान कविता देवी (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घायलों को डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इस संबंध में कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें