फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगई नदी में नहाते समय डूबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के परसा गांव के बाहर मगई नदी में नहाते समय एक महिला की डूबकर मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिसर गया।
विज्ञापन

परसा गांव निवासी जया देवी (40) बकरी चराने के लिए घर से मगई नदी के किनारे गई थी। वह नहाने के लिए नदी में जैसे उतरी और पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई और डूब गई। इधर तट पर मछली मारने वालों ने मृतका के घर सूचना दिया। जानकारी होते ही परिजन ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव की तलाश में जुट गए। काफी प्रयास के बाद शव बरामद हुुआ। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के जेठ रमाशंकर बिंद ने पुलिस को बताया कि अभी हाल में दो दिन पहले मृतका के पति रासबिहारी बिंद बाहर कमाने गया था। मृतका के पास एक पुत्र और और दो पुत्रियां हैं। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें