फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में बवाल: हमलावरों ने दुकानदार की बेटी के बाल खींचकर सड़क पर घसीटा, ईंट से वार कर तोड़ा हाथ

Sat, 11 May 2024 08:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, दुल्लहपुर (गाजीपुर)।

सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने दुकान व एक मकान पर हमला बोल दिया। इस दौरान दुकानदार की बेटी को बेरहमी से पीटा। साथ ही बीच-बचाव करने आए लोगों की भी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
घायल कृष्णा व संजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के चौहान बाजार में पुराने भूमि विवाद को लेकर लाठी- डंडे से लैस हमलावरों ने एक मकान और दुकान पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने कोल्ड ड्रिंक और मेडिकल की दुकान से सामान बाहर फेंकने के साथ जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


दुकानदार की पुत्री के बाल खींचकर सड़क पर घसीटने के साथ ईंट से मारकर हाथ तोड़ दिया। वहीं दुकानदार के पुत्र का सिर फट गया। बीच-बचाव करने आए डॉक्टर सहित दो लोगों को भी पीटकर घायल कर दिया।

इस बवाल के चलते करीब एक घंटे तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सूचना के एक घंटे बाद पुलिस की डायल 112 टीम पहुंची। आरोप लगाया कि तत्काल कार्रवाई करने के बजाए पुलिस हीलाहवाली करती रही।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला 

लंबे समय से सुरेंद्र चौहान और सुभाष यादव के बीच भूमि का विवाद है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र चौहान भूमि पर मकान बनाकर रहते हैं और कुछ रूम किराये पर दे रखा है। सुरेंद्र चौहान ने बताया कि दोपहर 12 बजे घटना में जहां पुत्री संजना का हाथ टूट गया, वहीं बेटे कृष्ण का सिर फट गया। मकान में किरायेदार डॉक्टर मृत्युंजय चौहान और अजीत मौर्य भी घायल हो गए।

बाजार के लोगों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पुलिस की मिलीभगत के बाद घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि नामांकन ड्यूटी लगी है। थाने पहुंचने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी

घटना अभी मेरी जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो ये गंभीर मामला है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी है उनको बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय पुलिस पर यदि आरोप है तो उसकी भी जांच होगी। - बलराम, सीओ भुड़कुड़ा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें