फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिजली ...आप ही बतावा सरकार काम कैसे चली

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई तहसील मुख्यालय के स्थानीय गांव के वार्ड नंबर 15 में बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोग चार दिनों से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी शिकायत की गई। बावजूद इसके ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों को पेयजल की भारी समस्या पैदा हो गई और लोगों को बोतल बंद पानी खरीदने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सेवराई निवासी अरुण गुप्ता, पिंकू शर्मा, राहुल गुप्ता, अरमान अली, सविता देवी, सुशीला देवी आदि ने बताया कि पिछले तीन साल से हमारे यहां बिजली की समस्या बनी है। आए दिन फाल्ट के नाम पर बिजली कर्मचारियों के द्वारा वसूली की जाती है। ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षमता वृद्धि की बात की गई लेकिन अधिकारियों द्वारा महज आश्वासन दी गई। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है।
करीब 200 घरों और 100 से अधिक दुकान के हजारों लोग बिजली कटौती से प्रभावित हैं। बिजली कटौती के कारण लोगों को पेयजल के लिए महंगे दामों पर बंद बोतल पानी खरीदने को विवश होना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा 63 केवीए के ट्रांसफार्मर पर ही अत्यधिक कनेक्शन दिए जाने के कारण आए दिन कटौती झेलनी पड़ रही है। आबादी के हिसाब से 63 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 100 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। लोगों ने चेताया कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो हम सभी धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस बाबत अवर अभियंता अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि इस दौर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध ना होने के कारण विलंब हुआ है। मंगलवार तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
00
गहमर पंप कैनाल 33 केवी फीडर से आज और कल बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी
पुर। बिजली विभाग की ओर से बताया गया कि 220 केवी रसड़ा- भदौरा डीसी लाईन के बीच तार खिंचने का कार्य मंगलवार और बुधवार को होगा। इसकंडक्टर को 33 केवी गहमर पंप कैनाल पूर्वी लाईन के उपर से खींचना है। इसलिए 12 और 13 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम तीन बजे तक 33 केवी गहमर पंप कैनाल पूर्वी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बाबात जानकारी अंधऊ के सहायक अभियंता ट्रांसमिशन विकास शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें