सदर कोतवाली के बड़ीबाग मुहल्ला स्थित कांशीराम आवास में मंगलवार सुबह एक मकान में छोटे गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते आग लग गई। इस दौरान आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
कांशीराम आवास निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे छोटे गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस रिसने से सिलेंडर में आग लग गई। वह शोर मचाते हुए किसी तरह से बाहर आई। सिलेंडर में आग लगने की जानकारी होते ही कालोनी वासियों में अफरातफरी मच गई।
लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सिलेंडर फटने की आशंका से लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिया। जानकारी होते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना को लेकर कालोनी के लोगों में इस बात की चर्चा होती रही कि अगर समय से आग नहीं बुझती और सिलेंडर फट जाता और बड़ी घटना
हो जाती।