फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के नाम पर खेत के मेड़, नहीं डालेंगे वोट

Tue, 20 Oct 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद ब्लाक के गांव बंगालपुर एवं चकासिया (ग्राम पंचायत महड़ौर) के लोगों ने गांव की उपेक्षा के विरोध में ग्राम पंचायत चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। मंगलवार को इस संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में विकास कार्य एकदम नहीं हुए हैं। रास्ते के नाम पर खेतों के मेड़ हैं।
विज्ञापन


 
ज्ञापन में गांव के सुभाष राम, रविशंकर राजभर, हरिहर, भीमराम, हरेराम राजभर, राजनारायण, कैलाश राजभर, लल्लन राजभर तथा रामनारायण राजभर ने कहा है कि गांव औ यहां के लोग आज तक पंचायतीराज व्यवस्था एवं प्रदेश सरकार की अन्य योजनाओं से वंचित हैं। बंगालपुर गांव आज भी किसी भी संपर्क मार्ग से जुड़ा नहीं है। लोग आज भी खेतों के मेड़ का इस्तेमाल रास्ते के रूप में करते आ रहे हैं। जबकि ग्राम पंचायत महड़ौर को लोहिया गांव के रूप में चयनित करते हुए विकास की गंगा बहाने का नारा दिया गया।


 ग्राम पंचायत के अंतर्गत चकासिया, बंगालपुर के लोगों की दशा बहुत ही दयनीय है। कहा है कि हमारी इस दशा पर आज तक किसी जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं गया। हमारी व्यथा जानने एवं सुनने वाला कोई नहीं है। इसलिए बाध्य होकर गांव के लोगों ने चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें