फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए 28 को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की चुनावी प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ राम की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों में से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन

इसके फलस्वरूप अब इन दोनों मुख्य पदों के लिए 28 जनवरी को मतदान कराया जाना है। मतदान सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद उसी दिन शाम 3:30 बजे से मतगणना कार्य शुरु कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में बजरंगी यादव, जयप्रकाश, राघवानंद पांडेय और रामरतन जायसवाल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, महासचिव पद के लिए मनीष कुमार राय और मुनेश सिंह कुशवाहा के बीच सीधा मुकाबला है। दूसरी ओर एसोसिएशन के आठ पदों पर उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध हो चुका है, जिसके कारण इन पदों पर मतदान की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकिशोर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के पद पर मिथिलेश प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर अक्षय कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर घनश्याम सिंह यादव शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मतदान के दिन सभी मतदाता अधिवक्ताओं को अपना अधिवक्ता परिचय पत्र या सीओपी कार्ड लाना अनिवार्य होगा जिसके बिना मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें