फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साहब, तीन बार से लगा रहा हूं गुहार, नहीं मिला न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को मुहम्मदाबाद तहसील में किया गया। डीएम अविनाश कुमार व एसपी डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में 126 फरियादियों ने फरियाद लगाई।
विज्ञापन

मौके पर 18 का निस्तारण किया गया। जिले की सातों तहसीलों में 342 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 32 का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस फरियाद लेकर पहुंचे गोपालचक के रामायण सिंह यादव ने फरियाद लगाते हुए कहा कि साहब तीन बार से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला।
रामायण सिंह यादव ने कहा कि पड़ोसी मेरे मकान के दीवार की ओर नाबदान का पानी गिराता है। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के बद्दोपुर के कृष्ण भगवान तिवारी ने कहा कि लेखपाल ने गलत पैमाइश करके कटीला तार लगवा दिया है। नक्शा संशोधन करके पैमाइश की जाए।
विज्ञापन

न्यू ऊंचाडीह के कृष्णानंद राय ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पीसीयू की ओर से संचालित धान क्रय केंद्रों पर जनपद में किसानों की धान खरीद बंद कर दी गई है। प्राकृतिक कारणों से इस बार धान की फसल की कटाई लेट हुई है। इसलिए किसान धान क्रय केंद्र पर विलंब से पहुंच रहे हैं। शासन की ओर से 1 अक्टूबर से 28 फरवरी तक खरीद का समय निर्धारित है।
जनपद मे खरीद के लक्ष्य की पूर्ति भी नहीं हुई है। एक माह पूर्व खरीद बंद कर देने से किसानों को काफी कम मूल्य पर बिचौलियों को धान देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बगेंद के दिव्यांग योगेश राय ने कहा कि गांव में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर के नीचे कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लेने से ट्रांसफार्मर बार-बार जल जा रहा है, जिससे फसल बर्बाद हो जाती है। उन्होंने अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें