फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरीयता क्रम में करें मतदान, चुनाव चिह्न नहीं होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विधान परिषद चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में रायफल क्लब परिसर में बैठक हुई। बैठक में विधान परिषद निर्वाचन चुनाव में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन एवं मतदान अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता एवं चुनावी प्रक्रिया के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि मतदाताओं को प्रचार के दौरान मतदान के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराए। क्योंकि इस चुनाव में चुनाव चिन्ह नहीं होते हैं। बल्कि वरीयता क्रम से मतदान किए जाते हैं। सभी केंद्रों पर 500 मीटर पर पहली बैरिकेडिंग की जाएगी। दूसरी बैरिकेडिंग 100 मीटर पर होगी, जहां से मतदाता बूथ तक पैदल ही जाएंगे। सभी केंद्रों पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे और वेबकास्टिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मतदान की लगातार निगरानी की जायेगी। कैमरा अथवा मोबाइल मतदाता मतदान केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगें। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। जो मतदाता शाम 4 बजे तक मतदान केंद्र पर पहुंचकर लाइन में लग जाएगा उसे मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। मतदान के पश्चात बैलट बॉक्स स्ट्रांग रूम में रखे जाने के पश्चात स्ट्रांग रूम को सील करने के दौरान प्रत्याशी व उनके एजेंट मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें