फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: ब्लाक मुख्यालय पर विजिलेंस टीम का आपरेशन घुसखोर, सहायक विकास अधिकारी रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2024 06:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा। पकड़े गए अधिकारी के खिलाफ मिली शिकायत के बाद टीम ने जाल बुना और घुसखोर अधिकारी पकड़ा गया।
विज्ञापन
सहायक विकास अधिकारी पंचायत विजिलेंस टीम की पकड़ में - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के ब्लाक मुख्यालय पर उस समय अफरा - तफरी मच गई जब विजिलेंस की टीम यहां अचानक पहुंच गई। मरदह में पहुंची टीम ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत कौशल किशोर सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि  वह जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग कर रहे थे। आपको बता दें कि विजिलेंस की टीम को पकड़े गए अधिकारी को लेकर लगातार सूचना मिल रही थी कि अनियमितता और घूसखोरी में लिप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन



जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वत की पक्की सूचना के बाद घेराबंदी की गई और रंगे हाथ पकड़ा गया। आगे घूसखोरों की धर पकड़ का अभियान और जोर पकड़ने वाला है। विजिलेंस की टीम के राडार पर अभी भ्रष्टाचार में लिप्त कई अधिकारी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें